बिजनौर में जन्माष्टमी पर गीता नगरी में सजा मंदिर।
- फोटो : BIJNOR
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
बिजनौर। जन्माष्टमी का त्योहर जिले में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को फूल, बिजली की झालरों से सजाया गया। साथ ही पूरे दिन कान्हा के भजन और उनकी लीलाओं का आयोजन किया गया। मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया।
जन्माष्टमी का पर्व 18 और 19 अगस्त दोनों दिन मनाया गया। जिसके चलते कान्हा जी के लिए घरों में स्वाटिष्ट पकवान भी बनाए गए। घरों में माता-पिता ने अपने बच्चों को कान्हा और राधा की पोषाक पहनाई। बाजारों में खूब रौनक रही। जन्माष्टमी पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए पकवान बनाए। लोगों ने कान्हा को रिझाने के लिए माखन भी बनाया। शहर में भगवान कृष्ण और राधा रानी की झांकियां भी निकाली गईं। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया। लड्डू गोपाल के जन्मदिन पर बाजार में अच्छी खरीदारी हुई। बाजार से कृष्ण भगवान की प्रतिमाएं, बांसुरी, पालना, मुकुट, मोरपंख और दूसरी पोशाक भी खरीदी र्गइं। शाम होते ही सभी मंदिर रंगीन लाइटों से जगमगा गए। रात में चंद्र दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने उपवास खोले और भगवान से परिवार में सुख-शांति की कामना की।