फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: होटल में फंदे से लटका मिला युवक, बेड पर मृत मिली युवती

Mon, 20 Feb 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
ऋषिकेश में एक होटल में मृत मिला बिजनौर के हिमांशु। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
- बिजनौर का रहने वाला था युवक, युवती स्थानीय, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल के कमरे में बिजनौर का युवक और स्थानीय युवती मृत अवस्था में मिले। युवक का शव फंदे से लटका हुआ था, वहीं युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ भी की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है।
सोमवार दोपहर को पुलिस को कोयलग्रांट तिराहे के पास स्थित मधुबन होटल में ठहरे युवक और युवती के कमरा न खोलने की सूचना मिली। सूचना पर एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती रविवार शाम को होटल में आए। बताया कि दोनों सुबह से कमरे से बाहर नहीं आए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। कर्मचारियों के काफी आवाज देने के बाद भी दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी किसी तरह कमरे के दरवाजे को खोलकर भीतर दाखिल हुए। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। पंखे पर फंदे से एक युवक का शव लटका हुआ था। बेड पर एक युवती का शव पड़ा था। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि होटल में उपलब्ध कराए गए पहचान पत्र से युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के बिजनौर के मंडावर के अलीपुर नगला निवासी हिमांशु राजपूत (27) पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान परिजनों ने ऋषिकेश के काले की ढाल निवासी वर्षा राजपूत (24) पुत्री श्याम सिंह के रूप में की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के फोन भी लॉक है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फोन के लॉक खुलने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।

ऋषिकेश घूमने के लिए कहकर गया था हिमांशु

बिजनौर। गांव नंगला माहेश्वरी का रहने वाला युवक हिमांशु ऋषिकेश केे एक होटल में मृत पाया गया है। उसी के कमरे में एक युवती भी मृत मिली है। हिमांशु की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हिमांशु हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। महाशिवरात्रि बीत जाने के बाद रविवार को ही वह घूमने जाने की बात कहकर ऋषिकेश के लिए चला गया। बताया गया कि ऋषिकेश में उसके फूफा रहते हैं, जिनके यहां वह अक्सर आता जाता रहता था। उसके एक युवती के साथ होटल में मृत पाए जाने की खबर मिलते ही उसके परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें