फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साहनपुर नवादा के युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नहटौर से हरिद्वार जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


- माता पिता के बुढ़ापे का इकलौता सहारा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी



नहटौर (बिजनौर)। गांव साहनपुर नवादा के रहने वाले एक युवक की उत्तराखंड के चिड़ियापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव साहनपुर नवादा निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र लटूर सिंह, फलौदी निवासी विपिन कुमार पुत्र सुनील कुमार, जिगर कालोनी नहटौर निवासी मो. आरिफ पुत्र इकबाल अहमद व जनपद सीतापुर निवासी राहुल मिश्रा मंगलवार की शाम किसी काम से कार से हरिद्वार गए थे। उत्तराखंड के चिड़ियापुर में उनकी कार में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र कुमार (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि विपिन, आरिफ व राहुल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया। देवेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को करीब साढे तीन बजे देवेन्द्र का शव गांव पहुंचने पर गांव में मातम छा गया। देर शाम बैराज घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देवेन्द्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें