युवक ने धोखाधड़ी से महिला 11 हजार रुपये उड़ाये
नजीबाबाद। मोहल्ला रम्पुरा निवासी चंद्रवती पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से अपने खाते से तीन हजार रुपये की नकदी निकालने आई थी। महिला ने एक युवक से फार्म भरवाया। युवक ने पासबुक में 27 हजार रुपये की नकदी जमा देखकर महिला को राय दी कि वह खाते से 26 हजार रुपये निकालकर उसमें से तीन हजार रुपये रखकर बाकी धनराशि पुन: खाते में जमा कराएगी तो उसे जमा धनराशि पर अधिक ब्याज मिलेगा। महिला चंद्रवती युवक के झांसे में आकर 26 हजार रुपये की खाते से नकदी निकाली। युवक ने महिला की नकदी गिनते समय उसमें से 11 हजार रुपये साफ कर दिए। महिला ने जब नकदी गिनी तो कम धनराशि देखकर वह परेशान हो गई। बैंक प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरों पर युवक की तलाश की। युवक महिला की नकदी गिनता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस को महिला की ओर से घटना की सूचना दे दी गई है।