फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होटल में खाना खाने के विवाद में युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। होटल में खाना खा रहे युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए छह युवकों को भी हिरासत में लिया है।

वीडियो शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मोहल्ला समना सराय निवासी एक युवक का शुक्रवार को जन्मदिन था।वह घर के लिए खाना पैक कराने अपने दोस्तों के साथ मोहल्ला शेखान स्थित एक होटल पर गया। जहां पर पहले से ग्राम मिर्जापुर निवासी कुछ युवक खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे और कुर्सियां चल गईं। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात ही छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। झगड़े की वजह अत्यधिक शराब का सेवन करना प्रतीत हो रहा है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें