फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों के हमले में युवक छत से गिरा, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
स्योहारा में बंदरों के हमले में छत से गिरकर मरने वाले रिजवान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। नगर में बंदरों के हमले में एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उसकी हालत गम्भीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर में बंदरों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मुस्लिम चौधरियान निवासी रिजवान पुत्र खुर्शीद अपने घर की छत पर सो रहा था तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह छत से नीचे गिर गया जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में रिजवान को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान देर रात रिजवान की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि नगर में बंदरों का आतंक है, जिसके कारण नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें