फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बकली बिजलीघर के उपभोक्ताओं को अब मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगर पालिका बिजनौर में शामिल हुए नए क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे की बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए ऊर्जा निगम ने 33/11 विद्युत उपकेंद्र बकली को शहर में शामिल कर लिया है। नए उपभोक्ताओं के साथ ही शहर की कई काॅलोनियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए दो नए फीडर बनाए जा रहे हैं। अभी तक इन उपभोक्ताओं को ग्रामीण शेड्यूल से 16 घंटे की बिजली आपूर्ति होती थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शहर की आबादी को बिजली आपूर्ति के लिए बुखारा और आवास विकास बिजलीघर हैं। इन दोनों 33/11 बिजलीघरों से 34190 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। इनमें 12500 उपभोक्ता नई आबादी के शामिल हैं। अब बकली बिजलीघर पर भी शहर के शेड्यूल से 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी। नई आबादी के आधे उपभोक्ताओं को 24 घंटे मिलने लगी है। शेष करीब छह हजार उपभोक्ताओं को भी अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी।
बताते चले कि बिजनौर शहर का सीमा विस्तार हुआ था। सीमा विस्तार में चक्कर मार्ग के अंदर आने वाली आबादी को नगर पालिका परिषद में शामिल कर लिया गया।

- दो फीडर बनाएं जाएंगे नए
बुखारा बिजलीघर का लोड कम करने के लिए शहर की ज्ञान विहार, शक्तिनगर, मालती नगर, शुगर मिल क्षेत्र, आईटीआई क्षेत्र, चक्कर मार्ग की आबादी को बकली बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दो नए फीडर बकली बिजलीघर से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

- पांच एमवीए और बढ़ाई जा रही क्षमता
विद्युत अधिकारियों के अनुसार बकली बिजलीघर की वर्तमान में क्षमता दस एमवीए है। इस बिजलीघर पर रखे एक और ट्रासफार्मर की क्षमतावृद्धि की जाएगी। इस बिजलीघर की क्षमता 15 एमवीए हो जाएगी।
- सीमा विस्तार में शामिल हुए सभी उपभोक्ताओं को अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन उपभोक्ताओं को बकली बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। बिजलीघर की क्षमतावृद्धि भी होगी। इस पर तेजी से कार्य आरंभ कर दिया गया। - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें