Youth dies in tractor and bike collision
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
बिजनौर। तहसील चांदपुर के गांव रसूलपुर नंगला निवासी अमर सिंह के बीस वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।
अमर सिंह ने बताया कि उसका पुत्र हलवाई के पास काम करता था। शुक्रवार को दोपहर बाद वह गांव बसंतपुर मंडैया से काम करके अपने साथी के साथ घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में पंकज की मौत हो गई। उसके सिर और गर्दन पर चोट आई थी। बाइक सवार दूसरे युवक को मामूली चोट बताई आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।