फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल-चंदक मार्ग पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। नांगल-चंदक मार्ग पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के गांव कामराजपुर निवासी शहजाद (33) शुक्रवार को घर में बेटा होने की खुशी में चंदक से मिष्ठान लेने जा रहा था। नांगल-चंदक मार्ग पर गांव चंदोक के पास युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को उपचार के लिए बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार को परिजनों ने युवक का शव सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें