फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

शिवाला कलां। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में गांव सिंघा निवासी अनुज की मौत हो गई। इस दुर्घटना में अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि में 11:00 बजे गांव सिंघा निवासी अनुज कुमार उम्र 40 वर्ष व गांव के ही मोनू व नीरज कुमार बाइक से अमरोहा जा रहे थे। जैसे ही व नूरपुर अमरोहा मार्ग पर गांव इस्माइलपुर के सामने पहुंचे उसी समय सामने से बाइक से आ रहे जनपद अमरोहा नौगांवा सादात नई बस्ती निवासी मोहम्मद कैफ की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर होने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा। अनुज कुमार को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मोबाइल द्वारा पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। अनुज के घर मृत की सूचना पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेजा। थानाध्यक्ष शिवदीन वर्मा ने बताया जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें