फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की खो नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की खो नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

शेरकोट। दोस्तों के साथ नहाने गया युवक की खो नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर धामपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरियान निवासी राजेन्द्र गिरि का 22 वर्षीय पुत्र विष्णु गिरि शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों के साथ खो नदी में नहाने गया था। बताया जाता है कि गोल बंदे के निकट नहाते समय अचानक वह डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में डूब गया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को खो नदी से बाहर निकलवाया और धामपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भी शेरकोट का एक युवक शुक्रवार को खो नदी में डूब कर मर गया था। वह दोस्तों के साथ खो नदी में मछली पड़ने को गया था। अचानक पैर फिसलने से वह डूब गया। उधर, एसओ का कहना है कि खो नदी पर पुलिस तैनात है, जो लोगों को नदी में नहाने से रोकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें