चंदक क्षेत्र के गांव कुंदनपुर के सामने गंगा में युवक के डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़।
-छह दोस्तों के साथ गंगा में शनिवार शाम नहाने गया था युवक
-कुंदनपुर के नजदीक गंगा घाट पर हुआ हादसा, गोताखोंरो ने निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक। दोस्तों के संग नहाने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। रविवार दोपहर गोताखोरों ने शव को ढूंढकर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हादसा मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कुंदनपुर के पास गंगा घाट पर हुआ।
शनिवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गोकलपुर कासम पेदा निवासी अंकित पुत्र दयाराम अपनी रिश्तेदारी में थाना क्षेत्र मंडावर के गांव छकड़ा में भीम सिंह के यहां आया था। शाम को वह अपने छह साथियों के साथ नहाने के लिए कुंदनपुर के सामने गंगा पर पहुंचा। यहां नहाते समय गहरे पानी में चला गया। डूबने पर साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद युवकों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। रविवार को पुनः पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया और शाम को शव मिल गया। मंडावर थानाध्यक्ष रवि तोमर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।