फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर - बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 30 May 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोडवेज बस अड्डे के पास हुआ हादसा, लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया। जबकि बाइक सवार भाग निकला। पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाया और थाने ले गई। परिजनों बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी 40 वर्षीय इस्तखार सिद्दीकी पुत्र जमील रविवार रात साढ़े नौ बजे घर के पास ही सुनहरी मस्जिद से नमाज पढ़कर घर जा रहा था। घर से कुछ कदम पहले ही रोडवेज बस अड्डे की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गुस्साए लोगों ने बाइक के पीछे बैठे युवक को पकड लिया। जबकि बाइक चला रहा युवक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूर्व चेयरमैन हाजी इरसाद अली की मदद से युवक को बमुश्किल भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने भिजवाया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई में जुट गई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। सोमवार सुबह शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे में नव निर्वाचित चेयरमैन डाॅ. महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन हाजी इरसाद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






इस्तखार के बड़े भाई इसरार सिद्दीकी खान के पत्नी सहित सोमवार को हज यात्रा पर जाने की घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत से सारी तैयारियां मातम में बदल गईं। सोमवार को भाई का दफीना कराने के बाद गमगीन माहौल में इसरार और उसकी पत्नी हज यात्रा के लिए दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें