फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

हरिद्वार मार्ग पर मोहनपुर क्षेत्र में दून वैली होटल के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। रविवार की देर रात बाइक से बस टकराने से बाइक सवार मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय नितिन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोडवेज बस बाइक को काफी दूर तक घसीट कर ले गई। रोडवेज बस चालक बस के नीचे फंसी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक नितिन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें