फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। सहसपुर मेवानवादा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विश्वनाथ दास (31) पुत्र प्रमोद दास निवासी ग्राम कानू विशनोपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई। बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि युवक किसी ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी मेवा नवादा रेलवे स्टेशन के पास अचानक गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन कर्मचारियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें