फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर - रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 02 Mar 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। स्कूटी से टकराकर सड़क पर गिरे युवक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी साहिल (21) बृहस्पतिवार दोपहर किसी काम से खालसा इंटर कॉलेज के पास आया था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें