फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर के ट्रक चालक की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या

Thu, 02 Mar 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदौर से ट्रक में पपीता लेकर आ रहे रहा था, थाना तेपाजी क्षेत्र में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर से ट्रक में पपीता लेकर आ रहे चांदपुर निवासी ट्रक चालक की बदमाशों ने इंदौर में हमला कर हत्या कर दी। ट्रक चालक को बचाने आए क्लीनर को भी बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया।
मोहल्ला काजीजादगान निवासी बाले का पुत्र जुल्फिकार अहमद (50) ट्रक चालक था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह ट्रक लेकर मध्य प्रदेश गया था। ट्रक पर गांव इस्माइलपुर निवासी सतेंद्र कुमार क्लीनर के रूप में काम करता है। मंगलवार रात दोनों इंदौर से ट्रक में पपीता लादकर चांदपुर के लिए निकले थे। उनका ट्रक जब इंदौर जनपद के थाना तेपाजी क्षेत्र से निकला तो स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर ट्रक को रोक लिया। बदमाशों ने धारदार हथियारों से ट्रक चालक जुल्फिकार पर हमला कर दिया। जुल्फिकार को बचाने आए ट्रक के क्लीनर सतेंद्र के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की और उसे भी घायल कर दिया। बदमाशों के हमले से ट्रक चालक जुल्फिकार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सतेंद्र कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर पहचान कर पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें