फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव फजलपुर ढाकी के मोड़ के समीप हाईवे पर कार और बाइक की की भिड़ंत में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके अन्य दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

बिजनौर के साजन सिनेमा के निकट स्थित मोहल्ला पायल कॉलोनी निवासी राहुल वर्मा पुत्र सुशील वर्मा (18) की गांव बाकरपुर में सराफा की दुकान है। रविवार शाम राहुल वर्मा अपने साथी अखिल कुमार और देव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर नूरपुर से बिजनौर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव खासपुरा के निकट फजलपुर ढाकी मोड़ पर नूरपुर-बिजनौर हाईवे पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास उक्त बाइक की सामने से आ रही कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पास में स्थित सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां रात में उपचार के दौरान राहुल वर्मा की मौत हो गई। जबकि उसके घायल साथियों का उपचार किया जा रहा है। राहुल के भाई प्रशांत कुमार ने थाने में फरार कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें