फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

Fri, 30 Jun 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले ​शिवम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर गांव रतनगढ़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे तीन युवक वाहन से टकराकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी शिवम (20) पुत्र ओमकार सैनी, मोंटी (21) व सुमित (21) बुधवार शाम को मोहल्ले के ही अपने दोस्त विशाल त्यागी की बहन की शादी में शामिल होने एक ही बाइक से धनौरा गए थे। वहां पहुंचते ही गांव गोहावर में अपने दोस्तों का एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर वापस आ गए। घायल दोस्तों का उपचार कराने के बाद रात करीब बारह बजे तीनों बाइक से धनौरा जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर शिवालाकलां थाने के गांव रतनगढ़ के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। सूचना पर शिवालाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी दोनों घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेज दिया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें