पूंडरीकला में युवक ने की आत्महत्या
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव पूंडरीकला में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर नजीबाबाद के आदर्शनगर में किराए पर रह रहे बिहार के वृद्ध की बीमारी से मौत हो गई।
ग्राम पंचायत धनौरा के आदर्शनगर बी6 गली में नरेश के मकान में बिहार का एक वृद्ध काफी समय से किराए पर रहता था। ग्राम प्रधान के पति नितेश त्यागी ने बताया कि प्रात: उसकी अचानक तबियत खराब होने पर मकान मालिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, नांगलसोती में 38 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सवेरे आत्महत्या का पता चला। मृतक काफी समय से तनाव में था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।