नूरपुर में आत्महत्या करने से पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों से लिया गया जहर से भरे गिलास के
- गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी युवक के जहर खाने का वीडियो हो रहा वायरल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या की। युवक के जहर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक वीडियो में कहता दिख रहा है कि वह अपनी मर्जी से जहर खा रहा है, किसी की कोई जबरदस्ती नहीं है।
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर दहाना निवासी 21 वर्षीय दीपक नामक युवक ने शनिवार देर शाम को किन्हीं कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले युवक ने जहर खाने का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इंस्टाग्राम पर उसके जहर खाने का लाइव वीडियो देखने पर परिजनों ने गांव में उसे बेहोशी की हालत में ढूंढकर नूरपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किए उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन युवक के इंस्टाग्राम पर लाइव आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर का कहना है कि युवक वीडियो में अपनी आत्महत्या के लिए किसी को दोषी न ठहराने की बात कह रहा है। परिजनों की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।