फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवा बारूद के नाम से खरीद रहे स्टेराॅयड इंजेक्शन

Sat, 18 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आमतौर पर दवाइयों के नाम से मेडिकल स्टोर पर दवाई मिलती हैं। लेकिन, युवा स्टेराॅयड इंजेक्शन को बारूद के नाम से खरीद रहे हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को स्टेडियम में इंजेक्शन लगाते हुए युवक को पकड़े जाने के बाद हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए युवक और उसके ग्रुप के स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह ही लोग स्टेडियम में घूमने पहुंचे। वहीं, फौज और पुलिस की तैयारी कर रहे युवक भी दौड़ने पहुंचे। इस दौरान औषधि निरीक्षक भी मैदान में घूम रहे थे। तभी उनकी नजर स्टेडियम में बने बाथरूम पर पड़ी। यहां एक युवक स्टेराॅयड इंजेक्शन लगा रहा था। जिला क्रीड़ाधिकारी, प्रशिक्षक मौके पर पहुंचे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने उसकी काउंसलिंग की और इंजेक्शन नहीं लगाने की हिदायत दी। युवक ने इंजेक्शन कहां से खरीदा।
कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस को बुलाया। काफी देर बाद युवक ने इंजेक्शन खरीदने वाले का नाम और बताया कि वह बारूद के नाम से इंजेक्शन खरीदते है। इसके बाद जिला क्रीड़ाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आजीवन के लिए स्टेडियम में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

स्टेडियम में पहले भी इंजेक्शन के साथ पकड़ा था युवक : नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में फौज की तैयारी करने वाले युवक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अगस्त माह में भी स्टेडियम में एक युवक के पास से जांच के दौरान सिरींज मिली थीं। कार्रवाई करते हुए उसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें