फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने करतब दिखाकर किया रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुर दीपा/नींदडू़। गांव रतनपुर खुर्द व हीमपुर दीपा में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर संत रविदास धर्मशाला के प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से निकाला गया, इसमें संत रविदास, बाबा भीमराव आंबेडकर की झांकियों ने मन मोह लिया। अखाड़े में कलाकारों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर उमेशचंद, बिरेंद्र सिंह, रक्षपाल, रिशाल, सुखवीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरपाल सिंह व संचालन जयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा खुर्द में प्रधान तेजपाल सिंह ने रविदास मंदिर पर फीता काटकर रविदास जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार, तेजपाल सिंह, जसवीर सिंह, मा. ब्रजराज सिंह, टेनीपाल सिंह, शीतल सिंह, जगवा सिंह, रामेश कुमार आदि ने अखंड पाठ में प्रतिभाग किया। इसके बाद गांव में परंपरा के मुताबिक रविदास शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न झांकियां निकाली गईं। युवाओं ने अखाड़े में करतब दिखाए।
मनकुआ में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा में युवा एवं बुजुर्गों के अलावा महिला तथा बच्चों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर महिपाल सिंह, विमल कुमार, राजेंद्र कुमार, आलोक भारती,अतर सिंह, अखिलेश कुमार, राहुल कुमार, विजयपाल सिंह नरेश कमार, अमर सिंह, झाड़ी सिंह, अमीचंद व मेघराज सिंह आदि शामिल रहे। पाडली मांडू एवं खदाना में भी रविदास जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। चौकी प्रभारी आशीष तोमर के मुताबिक रविदास जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें