बिजनौर के चंदक क्षेत्र में बढ़ते बंदर आतंक को नियंत्रित करने के लिए युवाओं ने अनोखा तरीका अपनाया है। भालू की पोशाक पहनकर युवक खेतों में जाते हैं, जिसे देखकर बंदरों के झुंड डरकर जंगल की ओर भाग जाते हैं। ग्रामीणों ने इस उपाय को कारगर बताया है।
बिजनौर जनपद के चंदक क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ माह से बंदरों का उत्पात अधिक बढ़ गया था। क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में बंदर घूम रहे हैं। इन बंदरों को भगाने के लिए चंदोक गांव के युवक भालू की पोशाक पहनकर घूम रहा है।
विज्ञापन
बंदरों के झुंड ग्रामीणों पर हमला करने के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों के आतंक से बचने के लिए ग्राम चंदोक के युवाओं ने रुपये इकट्ठा कर भालू की पोशाक खरीद ली। युवक जब उस पोशाक पहनकर बंदरों के पास पहुंचे जो बंदरों का झुंड डरकर दूर जंगल में भाग गया।
युवा मनीष ने बताया के पेड़ों पर बैठे बंदर भालू की पोशाक पहने व्यक्ति को देखकर दूर भाग जाते हैं। गांव के युवा पोशाक पहनकर अपने खेतों से बंदरों को भगा रहे हैं। युवाओं का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है के इस प्रयोग से बंदरों के उत्पात से निजात मिली है।