फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ से जल निकाल ले गया युवक, कांवड़ियों का हंगामा

Thu, 13 Jul 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर के गांव खेड़की में जाम लगाकर हंगामा करते कावड़िए
विज्ञापन
बुलंदशहर के लिए खास
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों ने एक समुदाय के किशोर पर कांवड़ से गंगाजल निकालकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाया, लेकिन रात तक कांवड़िये हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। चांदपुर-पैजनियां मार्ग पर गांव खेड़की में कांवड़िये आराम करने के लिए रुके। आरोप है कि इस दौरान एक समुदाय का किशोर कांवड़ से गंगाजल लेकर भाग गया। इस बात पर कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। मामले की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उदल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाया, लेकिन रात तक कांवड़िये आरोपी किशोर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें