फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन

गंज दारानगर। दाह संस्कार में शामिल होने आए चार युवक गंगा में नहाते हुए डूबने लगे। तीन लोगों को गोताखोरों ने किसी तरह बचा लिया, लेकिन एक युवक का पता नहीं चला। गोताखोर गंगा में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना हीमपुर के गांव रतनपुर खुर्द निवासी जीत सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। जीत सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनके शव का दाह संस्कार करने के लिए परिजन विदुर कुटी गंगा घाट पर आए थे। मृतक के धेवते के साथ उसका शेरकोट निवासी दोस्त 20 वर्षीय विशाल भी आया था। विशाल व उसके बाकी साथी गंगा में नहाते समय गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। चार युवकों को डूबता देख गोताखोर तीन को बाहर निकाल लिया, लेकिन विशाल गंगा की धारा में डूब गया। उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर विदुर कुटी गंगा घाट पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता शहर, कोतवाल राजेश कुमार सोलंकी, गंज चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर गंगा में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। परिजनों को सूचना दी गई। गोताखोरों ने उसे गंगा में बहुत तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें