फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने क्षेत्र के गांव हथाई शेख से गांव के युवक व्यक्ति को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार ने बताया कि रविवार को धामपुर पुलिस ने एक सूचना पर गांव के कब्रिस्तान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास छापा मारा। वहां पर एक व्यक्ति भारी विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से 147 गोले, चार छोटे बंडल बत्ती और करीब दो किलो बारूद बरामद हुआ है। आरोपी गांव का कामरान पुत्र सुफियान है। पुलिस ने उससे थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में दारोगा आशीष तोमर, बनी सिंह, कृपाल सिंह और कपिल कुमार आदि रहे। एसपी पूर्वी ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें