ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत
गजरौला शिव। ट्रक की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार दोपहर मंडावली सैदू निवासी अशरफ का दस वर्षीय पुत्र सूफियान किसी काम से साइकिल से जमालपुर गया था। घर लौटते समय जैसे ही वह जमालपुर-मंडावली के बीच नहर की पुलिया के पास आया तो पीछे से बिजनौर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूफियान को ट्रक की साइड लगी और वह पहिये के नीचे आ गया। बुरी तरह घायल सूफियान की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होती देख पुलिस ने गांव वालों को समझा-बुझाकर शांत किया। हादसे के बाद ट्रक चालक को पकड़कर गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया।