फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर घायल किया, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटकर घायल किया, फायरिंग
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर-किरतपुर मार्ग पर पुलिस की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे एक युवक को रोककर आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। लोहे की रॉड सिर में मारकर उन्होंने युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचों से कई राउंड फायरिंग की। गांव ढकौली निवासी मोनू अपने गांव के ही सूरजभान व धर्मेश शर्मा के साथ नहटौर-किरतपुर मार्ग पर शाम के समय दौड़ लगा रहा था। राम सिंह इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक तमंचे लहराते हुए आए और मोनू को रोककर लोहे की रॉड से सिर में वार कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। पीड़ित युवक ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें