फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने बेचे पकौड़े

Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में ठेले पर पकौड़े बेचते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में देश के पढ़े लिखे युवा वर्ग को पकौड़े बेचने की नसीहत से जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल मची है, वहीं नजीबाबाद के युवा कांग्रेसियों ने ठेले पर पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात कृष्णा टाकीज चौराहे पर ठेला लगाकर पकौड़े बेचे। ठेले पर पकौड़े खरीदने आने वाले ग्राहकों को पकौड़े देने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी और युवा विरोधी नीतियों से अवगत कराया। युवा कांग्रेसी अभिनव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार स्किल इंडिया का जो सपना देश के युुवाओं को दिखा रही है, पकौड़े का ठेला उसकी हकीकत है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने में फेल होने का आरोप लगाया। शारिब अंसारी ने कहा कि यह सच है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता, पकौड़े बेचना कोई बुरी बात नहीं। लेकिन उच्च और तकनीकी शिक्षा पाने के बाद अगर युवा पकौड़े बेचेंगे, तो देश उन्नति कैसे करेगा। इस मौके पर नईमुल अख्तर, नदीम फारूकी, रिहान नवाज, शाही अराफात, फराज हुसैन, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें