धामपुर(बिजनौर)। पानपदास समाधि पर गत वर्षों तरह से इस बार भी मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गद्दी पर प्रसाद चढ़ाकर और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
पानपदास गुरुद्वारे से सुबह गद्दी की शोभायात्रा निकली। जो समाधि स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। गद्दी पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढ़ाया गया। शाम को गद्दी वापस गुरुद्वारे में ले जाई गई। मेले में गैर प्रदेशों से भी श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते है। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराए। धामपुर में पानपदास की मुख्य गद्दी है। 350 साल पहले बाबा पानपदास धामपुर में आकर रहने लगे थे। श्रद्धालु उनकी याद में मेेले में आकर प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते है। मेले में खेल खिलोने, चाट पकौड़ी, प्रसाद आदि की दुकानें लगी। मेले में महंत सुखराम दास, हरिदास, गौतम दास, आत्मा दास, बजरंग दास, रामशरण दास, रमण दास आदि साधु रहे। कमेटी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अभय सिंह, अरुण चौहान, जितेंद्र चौहान, संतोष राजपूत, महेंद्र सिंह, अजय चौधरी, मेजर त्रियेंद्र सिंह रहे।