फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के ग्राहकों की नींद उड़ी

विज्ञापन
06ड्ड धामपुर का येस बैंक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
यस बैंक के ग्राहकों की नींद उड़ी
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। केंद्र सरकार द्वारा यस बैंक के ग्राहकों की आरडी और एफडी को बैन कर माह में 50 हजार से ज्यादा की रकम निकालने पर प्रतिबंध लगाने से ग्राहकों में खलबली मच गई।
शुक्रवार को आदेश आने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक ने डिमांड करने के बाद भी किसी को 50 हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान करने से मना कर दिया। शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने सरकार के आदेशों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल तुली, दिनेश कुमार, गौरव कुमार ने बताया केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को देश की करीब 1200 शाखाओं में इस प्रकार का बैन लगाया है। ग्राहकों का कहना है कि जब उनका माह का खर्चा 50 हजार से ज्यादा है तो उनका काम ऐसे में अब कैसे चलेगा। शाखा प्रबंधक ने इस बारे में कोई जानकारी देने से इंकार किया है। बैंक सूत्रों ने बताया कि धामपुर में यह बैंक साल 2012 में संचालित हुआ था। अब तक बैंक में करीब 1500 खाते हैं। बैंक के ग्राहकों में केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई करने से उनकी नींद उड़ी है। बताया गया कि बिजनौर जिले के धामपुर में यस बैंक की एक यहीं पर शाखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें