बिजनौर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में अलर्ट हैं। सबलगढ़ क्षेत्र में भूमि पूजन, गंगा जलस्तर और गंगा यात्रा से जुड़ा मार्ग का नहर विभाग के एक्सईएन ने निरीक्षण किया।
भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ क्षेत्र में जैनुद्दीन पीर बाबा स्थल के निकट मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित गंगा यात्रा का भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हैं। सबलगढ़ क्षेत्र से गंगा यात्रा भूमि पूजन, गंगा जलस्तर और गंगा यात्रा मार्ग का नहर विभाग के एक्सईएन रामबहादुर ने ग्राम प्रधान व कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया।
मार्ग बदहाल होने से टीम को रास्ते से लौटना पड़ा। इमरान, हरिश्चंद, अरविंद कुमार, अवनीश कुमार, सुखचैन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार का कहना है कि इस वक्त गंगा में दो से तीन फीट पानी है। गंगा के कम जलस्तर ने नहर विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों में चर्चा गंगा के कम जलस्तर पर गंगा यात्रा के दौरान नाव कैसे चलेगी।