28 जनवरी को कुश्ती ट्रायल्स
बिजनौर। जिला उप क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि एक से तीन जनवरी तक कौशांबी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल्स लिए जाएंगे। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 जनवरी दोपहर तीन बजे जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल्स लिए जाएंगे। जिला स्तरीय ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों का 30 जनवरी को सुबह 11 बजे मुरादाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल्स कराया जाएगा।