फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कुश्ती चैंपियनशिप में बागपत व आगरा के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किरठल गांव के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में बालक वर्ग के फ्री स्टाइल मुकाबले खेले गए। सोमवार को बालक वर्ग के ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ अर्जुन आवार्डी शौकेंद्र पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। वहां 74 किलो में अमरोहा के रोहनपाल, बहराइच के सुधांशु यादव, जौनपुर के अमित यादव, मुरादाबाद के सत्यम, आगरा के अमन परिहार, बागपत के राजन, मुजफ्फरनगर के हिमांशु, गाजियाबाद के सलमान ने अपने मुकाबले जीते। 65 किलो में भदोही के रवि, बागपत के अक्षय, झांसी के सतेन्द्र, बरेली के नवीन, आगरा के दाऊजी, बागपत के सत्यम, मथुरा के शिवा, बहराइच के रितेश, अयोध्या के संदीप, कुशीनगर के शिवपाल, गाजीपुर के अनिल, मेरठ के सौरव ने अपने मुकाबले जीते। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें