फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के साथ किया भगवान आशुतोष को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्राभिषेक के साथ किया भगवान आशुतोष को नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्रावण मास के समापन पर प्रजापति शिव मंदिर पर भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया गया।
महाकाल भक्त मंडल के नेतृत्व में श्रावण मास पर प्रजापति शिव मंदिर सुराही बाजार में चल रही शिव स्तुति का समापन भगवान भोलेनाथ के गुणगान और रुद्राभिषेक से हुआ। पंडित आयुष कौशिक ने भगवान शिव की मूर्ति को गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, अबीर-गुलाल, फल-फूल, चंदन, बेलपत्र आदि चढ़ाकर रुद्राभिषेक कराया। देवों के देव महादेव आशुतोष का पूजन विधि विधान, हवन और आरती के साथ संपन्न हुआ। ओम शिव जयकारों की गूंज के साथ आयोजित शिव पूजन कार्यक्रम में अभिनव अग्रवाल, सौरभ कुमार, देवेंद्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, सागर कुमार, दिनेश प्रजापति आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें