फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बरेली में तैनात सेना के ब्रिगेडियर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बरेली में तैनात सेना के ब्रिगेडियर घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। बरेली मेें तैनात सेना के ब्रिगेडियर आरएस गोदरा नजीबाबाद के निकट मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायल ब्रिगेडियर को नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। बरेली में तैनात ब्रिगेडियर आरएस गोदरा बरेली से प्राइवेट वाहन से जोशीमठ जा रहे थे। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गांव फजलपुर तबेला के निकट सोमवार दोपहर रोडवेज बस से कार की आमने सामने टक्कर हो गई। प्राइवेट कार में बैठे ब्रिगेडियर के आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल नगर के पूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय दरोगा प्रदीप यादव ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें