फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार चरणों में मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, तैयारी शुरू

Mon, 17 Jun 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्व जनसंख्या दिवस चार चरणों में मनाया जाएगा। जिसमें टीम लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करेगी। इसी कड़ी में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि वे लोगों को सही से जागरूक कर सकें।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहला चरण एक से 20 जून तक चलेगा। इस दौरान अभियान की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके बाद सामुदायिक गतिशीलता पखपाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान लोगों को सारथी वाहन, सास-बेटा-बहू सम्मेलन, सोशल मीडिया, बैठक आयोजित कर परिवार नियोजन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लक्ष्य दंपती की काउंसलिंग भी जाएगी। सेवा प्रदायगी पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। इसमें ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर परिवार नियोजन की सेवाएं आईयूसीडी इंसर्शन, अंतरा, नसबंदी की जाएगी।
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को परिवार नियोजन के अस्थाई और स्थाई साधनों की जानकारी देगी। अभियान का अंतिम चरण पुरस्कार और सम्मान समारोह का है। पखवाड़े की समाप्ति के बाद बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। सेवाप्रदाताओं के चयन के लिए जिलाधिकारी के स्तर पर एक चयन समिति का गठन भी होगा।
विज्ञापन


विश्व जनसंख्या दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जागरुकता पखवाड़े के तहत लोगों को परिवार नियोजन की जानकारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। - डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें