फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में आज से विश्व स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक कॉलेज में 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले 240 खिलाड़ियों में से 111 खिलाड़ी रेटेड
पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में करेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शतरंज खेल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और विवेक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान जिले में पहली बार विश्व स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आगाज होगा। 30 नवंबर से तीन दिसंबर चलने वाले इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों के 240 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेल में अपनी चाल चलेंगे।

विवेक कॉलेज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजनौर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में पहली बाद विश्व स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट होगा। 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक यह टूर्नामेंट विवेक कॉलेज में होटा। प्रतिभाग करने वाले 240 खिलाड़ियों में से 111 खिलाड़ी रेटेड हैं। इसके अलावा बिजनौर के 24 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएम अंकित अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता में तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, केरल आदि प्रदेशों से खिलाड़ी हिस्सा लेने आ रहे हैं। कॉलेज अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि चैसबेस इंडिया से निकलेश जैन इस टूर्नामेंट के डायरेक्टर रहेंगे, जो शतरंज की दुनिया का बड़ा चेहरा हैं। संदेश महानायक चीफ ऑर्बिटर भी मुंबई से आ रहे हैं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में चार अंतरराष्ट्रीय मास्टर और एक महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर कोलंबिया से खेलने पहुंच रही हैं। कॉलेज परिसर में ही खिलाड़ियों उचित रहने की व्यवस्था की जाएगी। अलग-अलग श्रेणी में विजेताओं के लिए पुरस्कार रखा गया है। विजेता खिलाड़ियों को एक हजार रुपये सेे लेकर 40 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कॉलेज समन्वयक डॉ. हितेश शर्मा, क्रीड़ाधिकारी मुकुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें