फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 की तैयारी में युद्धस्तर पर जुट जाएं कार्यकर्ता: मोहित बेनीवाल

विज्ञापन
छाछरी मोड़ क्षेत्र के गांव मिर्जापुर खादर में भाजपा की संयुक्त मोर्चों की बैठक को संबो​धित करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छाछरी मोड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर मनोभाव से जुट जाएं।
गांव मिर्जापुर खादर में भाजपा युवा मोर्चा के जलीलपुर मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि इस बार 2019 की गलती नहीं दोहराई जाएगी। सभी कार्यकर्ता बूथ लेवल तक पहुंच कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की आवाज जन मानस तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की प्रशंसा करते हुए वह बोले कि आज डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य भरपूर रूप से कराए जा रहे हैं। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा बिजनौर की संयोजक सुमन त्यागी, जिला महामंत्री विनय राणा, प्रदीप तोमर ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी, कमल कश्यप, अभिषेक उपमन्यु, डॉ. भूपेंद्र चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें