फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए अस्पतालों में आर रहे कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए अस्पतालों में आ रहे कामगार
विज्ञापन

नगीना/रेहड़। महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से नगीना अपने घर आ रहे मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पतालों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन सीएचसी पर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से भारी संख्या में पहुंच रहे मजदूरों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल में घंटों धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं रेहड़ में नोडल अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया की शुक्रवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद आदि महानगरों से विकास खंड अफजलगढ़ के अलग अलग गांवों में आए 43 कामगारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वस्थ पाए जाने पर सभी को चौदह दिन के लिए होम क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें