फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुडगरी में अधूरा मिला पेयजल परियोजना का काम

विज्ञापन
बिजनौर क्षेत्र के ग्राम बुडगरी में पाइप लाइन पेयजल परियोजना का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बुडगरी में अधूरा मिला पेयजल परियोजना का काम
विज्ञापन

बिजनौर। जल जीवन मिशन योजना में निर्माण कार्य आधे अधूरे हैं। सिर्फ अधूरा ही नहीं बल्कि पाइप लाइन पेयजल योजना के काम की गति भी धीमी है। यह हकीकत सीडीओ के निरीक्षण में सामने आई। निर्माणाधीन पेय जल परियोजना के कार्य गुणवत्ता पूर्ण समय से पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल पहुंचाने की योजना है। योजना में पंचायतों में पेयजल टंकियों का निर्माण हो रहा है। निर्माण का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा गया है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने रविवार को किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुडगरी में निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। इस परियोजना पर 205 लाख की लागत आएगी। सीडीओ ने निरीक्षण में पाया कि गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है। अभी 255 परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया गया है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। जिला उपायुक्त श्रम विजय कुमार यादव, जल निगम के सहायक अभियंता अजय कुमार, जेई एम अली समेत निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दीवार में दरार मिली
सीडीओ पूर्ण बोरा को परियोजना स्थल की दीवार में दरार मिली। पंप हाउस का काम डेढ़ माह से बंद है। ओवर हैड टैंक बनने की ठीक से शुरुआत नहीं हुई है। बोरिंग का अभी ट्रायल ही चल रहा है। प्रधान ने सीडीओ को बताया कि करीब 200 ग्रामीणों द्वारा कनेक्शन की मांग की जा रही है। सीडीओ ने एक सप्ताह में कनेक्शन देने के निर्देश दिए। पोर्टल पर गलत रिपोर्ट दर्शाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

खेल का मैदान बनाने के निर्देश
सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि शासन युवाओं को खेल की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि पंचायत भवन के पीछे पड़ी ग्राम पंचायत की भूमि व चरागाह चिह्नित करें। उस जमीन पर खेल का मैदान व जिम का निर्माण कराएं। पैसा पंचायत निधि से व्यय किया जाए। खेल मैदान निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। सचिव निर्माण प्रगति की रिपोर्ट दें। कहा पंचायत में जहां भी ग्राम समाज की जमीन है उसकी बाउंड्री कराएं। सीडीओ पूर्ण बोरा ने पंचायत भवन में एक अतिरिक्त कक्ष व लाइब्रेरी बनाने, बरसात के पानी को भूमिगत सोख पिट में पहुंचाने के निर्देश दिए।

बिजनौर क्षेत्र के ग्राम बुडगरी में पाइप लाइन पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें