फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

Thu, 21 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद स्थित द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में काठमांडू से लद्दाख की धर्मयात्रा पर निकले 188 साइकिल पर सवार युवतियों का द्वारिकेश शुगर मिल में भव्य स्वागत किया गया। देर शाम द्वारिकेश शुगर मिल से रवाना हुआ जत्था नजीबाबाद पहुंचा।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा के साथ धर्म यात्रा पर काठमांडू से चार जुलाई को चला 188 युवतियों का साइकिल जत्था द्वारिकेश शुगर मिल पहुंचा। द्वारिकेश ग्रुप की ओर से जीएम प्रशासन सलिल आर्य, डीजीएम एचआर एसएस शेखावत के नेतृत्व में जत्थे का स्वागत किया। करीब आठ घंटे विश्राम के बाद पूजा-अर्चना के साथ जत्था नजीबाबाद के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कर रहे लामा बौद्घ भिक्षु धर्म गुरु ग्वालवांग द्रुक्मा, नवांग खेनरब, जिग्मी जेश उरामो, एचई खमत्रक रिपोंछे के नेतृत्व में द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज से चले साइकिल जत्थे को नजीबाबाद पुलिस ने अपनी अगवानी में इंद्रलोक होटल पहुंचाया। रात्रि विश्राम के बाद जत्था हरिद्वार के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें