फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं तैयार करेंगी गन्ने की नर्सरी

विज्ञापन
धामपुर में महिलाओं को गन्ने की नर्सरी के लिए प्रशिक्षण देते एससीडीआई अमित कुमार पांडेय। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
महिलाएं तैयार करेंगी गन्ने की नर्सरी
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से गांवों की महिलाओं के ग्रुप तैयार कर उन्हें गन्ने की नर्सरी तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया गया है। शु्क्रवार को विभाग की ओर से क्षेत्र के गांव हथाई शेख और काजीपुरा में महिलाओं की दो ग्रुपों को प्रशिक्षण देकर पारंगत किया गया। एससीडीआई अमित कुमार पांडेय ने बताया कि जो महिलाएं नर्सरी में पौधों को तैयार करेगी, उन्हें विभाग की ओर से प्रति पौध पर साढ़े तीन रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। जो किसान तैयार इस नर्सरी से गन्ने की बुवाई करेगा तो उस किसान को विभाग की ओर से नौ हजार की सब्सिडी मिलेगी। एससीडीआई ने बताया कि प्रदेश में युद्धस्तर पर स्वस्थ नर्सरी को तैयार करने को विभाग की ओर से नया प्लान बनाया गया है। अभी तक दो गांवों में महिलाओं के ग्रुप तैयार हो सके हैं। बाकी गांवों में भी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। काजीपुर में नौ महिलाओं के ग्रुप और हथाई शेख में सात महिलाओं के ग्रुपों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि सरकार की ओर से ऐसा इसलिए किया गया कि जिससे महिलाएं आत्म निर्भर बनें। खेती तकनीकी विधि से हो। इस मौके पर सचिव मनोज कुमार कोंट व गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें