फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिवार की सुख समृद्धि के लिए आज निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

विज्ञापन
बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा की तैयारी करता व्य​क्ति।
विज्ञापन
- नहाय खाए से शुरू हुआ छठ पर्व, लोगों में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। महिलाएं आज परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। घरों में तैयारियां चल रही हैं। शाम को चांद को देखकर महिला प्रसाद चढ़ाएंगी। इसके बाद व्रत रखने वाली महिलाएं इसी प्रसाद को ग्रहण करेंगी।

बिजनौर शुगर मिल में भी कुछ परिवार छठ पर्व मनाते हैं। व्रत रखने वाली महिला किरन देवी, मनोरमा, कनक ने बताया कि उन्होंने नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरूआत कर दी है। शुगर मिल में नहाने के लिए होज तैयार की जा रही है। शुक्रवार को चावल खाए हैं। अब सोमवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद चावल खाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को महिला सूर्य अस्त के समय अर्घ्य देकर पूजा करेंगी। इसके बाद सोमवार को महिला सूर्यदेव के उदय के समय अर्घ्य देकर पूजा समाप्त होगी। व्रत रखने वाली महिलाओं का कहना है कि शुक्रवार को घर में सेंधा नमक का साधारण खाना बनाया गया। अब शनिवार को निर्जला व्रत रखकर छठी मईया की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें