फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के ग्राम विलासपुर में विवाहिता की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में संदिग्ध हालात में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। पड़ोसियों द्वारा मामले को आत्महत्या बताने पर मायके वालों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। गांव विलासपुर निवासी मोहब्बत अली की 34 वर्षीय पत्नी शबनम का शव बुधवार को एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। शबनम के मायके वालों ने उसके पति मो. अली पर  दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए उससे मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मो. अली के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसने शबनम की हत्या नहीं की है। उनके मुताबिक मंगलवार को शबनम ने खाने में दाल बनाई थी, जबकि मो. अली सब्जी लेकर आया था और सब्जी  बनवाने की बात कहने लगा। इस बात पर उसमें और शबनम में विवाद हो गया। गांववालों ने पुलिस को बताया कि विवाद के कारण ही शबनम ने आत्महत्या की है। गांववालों की बात सुनकर शबनम के मायके वालों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव उसके  मायके वालों को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह के मुताबिक मामला घरेलू विवाद का था।  इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं  मंडावर में  सीएचसी पहुंची  घायल महिला चिकित्सक के नहीं मिलने पर घंटों उपचार के लिए तड़पती रही। परिजनों के हंगामा करने पर कर्मचारियों ने  आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के गांव डैबलगढ़ निवासी शांति देवी (50) बुधवार की सुबह अपने पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान भैंस ने सींग मारकर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी जब चिकित्सक नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर कर्मचारी बौखला गए। उन्होंने आनन-फानन में चिकित्सक के हस्ताक्षर के बिना रेफर पर्ची काटकर परिजनों को थमा दी। पीड़ितों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह  दी। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से चिकित्सक की शिकायत करने  की बात कही है। सीएचसी प्रभारी डा. कृष्ण गोपाल का कहना है कि परिजनों का आरोप सरासर निराधार है। वह सीएचसी पर               ही थे। घायल महिला के परिजन कहने के बाद भी रुकने के लिए तैयार नहीं थे। सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। वहां से लौटकर आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें