‘महिलाएं बेखौफ होकर दायित्वों का निर्वहन करें’
कासमपुरगढ़ी। यूपी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सीओ सुनीता दहिया ने कहा कि महिलाएं बेखौफ होकर दायित्वों का निर्वहन करें। ब्लॉक के सभाकक्ष में संपन्न गोष्ठी में तहसीलदार धामपुर रमेश चंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं किसी प्रकार की असुविधा होने पर स्थानीय पुलिस अथवा हेल्प लाइन नंबर पर तुरंत अवगत कराएं। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि थाना परिसर महिला हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कहा कि मनचलों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुनीता ने किया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता देवी, मंजु देवी, शिखा चौहान, चेतन देवी रहीं।