फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजली दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के विरोध में विद्युत कार्यालय चांदपुर पर प्रदर्शन करती महिलाएं
विज्ञापन
चांदपुर। स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में चांदपुर बिजली विभाग कार्यालय पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं व उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है। साथ ही प्रीपेड रिचार्ज प्रणाली के कारण उन्हें बार-बार रिचार्ज कराने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाकर शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें