फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं, मेधावियों को मिला नारी शक्ति सम्मान

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम ने विभिन्न विभागों की महिलाओं को प्रदान किया नारी शक्ति सम्मान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
महिलाओं, मेधावियों को मिला नारी शक्ति सम्मान
विज्ञापन

नजीबाबाद। महिला दिवस पर एसडीएम बृजेश सिंह ने राजस्व, शिक्षा, पुलिस सहित विभिन्न विभागों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। टॉपर छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम बृजेश सिंह ने कहा मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में नई ऊर्जा दी है। एसडीएम बृजेश कुमार, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष तनु गोयल ने विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों को नारी शक्ति सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संध्या गोस्वामी, लेखपाल पूजा रानी, बुशरा खातून, मोनिका, संदीप कौर, हेमवता, पूर्ति विभाग से दीपिका शर्मा, पुलिस विभाग से प्रियंका व हेमा, शिक्षा विभाग से एआरपी अर्चना त्यागी, आरती, अंशु प्रजापति, शमा परवीन, भुवनेश्वरी, सोनल गुप्ता, हिमानी चौहान, निशा चौहान, विनीता, मानसी अग्रवाल, बाल विकास विभाग से प्रभारी रेखा अंबेडकर, अंजू विश्नोई, गजाला परवीन, शशिबाला, अंजू, माफिया, नाजिया, शोभा देवी, पंकज रानी, ममता रानी, स्वास्थ्य विभाग की आशा निधि, फैजान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चांदनी स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। छतरपाल सिंह और हरपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में हेमा, पलक, वैशाली, निगम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ये मेधावी भी हुईं सम्मानित
नजीबाबाद। प्रशासन ने विभिन्न स्कूलों की मेधावी छात्राओं को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में शिवानी, दिशा गुप्ता, हिना, हुमा नाज, आशु तोमर, आरुषि सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें