फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टी-20 विश्व कप में इंडिया की जीत पर जश्न

विज्ञापन
जलालाबाद में टीम इंडिया के विश्व कप विजेता बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते युवा। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। टी-20 विश्व कप में भारत के चैंपियन बनते ही नगर में जमकर आतिशबाजी हुई। जलालाबाद, साहनपुर सहित कई स्थानों पर टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम से ही क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन के सामने डटे रहे। भारत की तूफानी बल्लेबाजी की शुरुआती दौर से ही टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने की ओर अग्रसर पर होने क्रिकेट प्रेमी विश्व कप भारत की झोली में आने के प्रति आश्वस्त रहे। टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनते ही और रविवार की देर रात आतिशबाजी से क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की और भारत के विश्व चैंपियन बनने पर मिठाइयां बांटी।
मोहल्ला मुगलूशाह कांग्रेस नेता अमजद सिद्दीकी के नेतृत्व में युवाओं ने टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। जश्न में फहीम अहमद, हाजी शादाब,राशिद अंसारी, जावेद जमीर, अफजल सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, आकिब सिद्दीकी सहित अनेक युवा शामिल रहे। जलालाबाद में किशोरों और युवाओं ने भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।

जलालाबाद में टीम इंडिया के विश्व कप विजेता बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें